डॉ. जितेंद्र सिंह को तीसरी बार टिकट मिलने पर नगरी में जश्न
डॉ. जितेंद्र सिंह को तीसरी बार टिकट मिलने पर नगरी में जश्न
समर्थकों ने कहा - विकास के नाम पर बनी पहचान
कठुआ/ नगरी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह को कठुआ उधमपुर डोडा लोकसभा क्षेत्र से तीसरी बार चुनावी मैदान में उतारने की घोषणा के बाद उनके समर्थक हर तरफ ढ़ोल नगाड़ों के साथ खुशी मना रहे हैं और भाजपा शीर्ष नेतृत्व का शुक्रिया अदा कर रहें हैं।इसी क्रम में नगरी में भाजपा समर्थकों ने ढोल बजाकर और मिठाईयां बांट कर डॉ जितेंद सिंह के नाम की घोषणा का जश्न मनाया और उन्हें विकासपुरुष करार देते हुए कठुआ क्षेत्र के लिए विकास का मसीहा बताया। भाजपा नेता जनक भारती ने बताया कि केंद्रीय राज्यमंत्री और पीएमओ में बैठे डॉ जितेंद सिंह ने कठुआ के लोगों के लिए वो सब कर दिखाया जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल था। उन्होंने बताया कि आज कठुआ में मेडिकल कॉलेज , बॉयोटेक पार्क जैसे अनेकों संस्थान बने हुए हैं और कुछ बनने जा रहें हैं जिसका श्रेय सिर्फ और सिर्फ केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह को जाता है। वहीं उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व पर बढ़चढ़कर हिस्सा ले और भारी मतों से भाजपा को विजयी बनाये ताकि भारत को विश्वगुरु बनाने का जो सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देखा है वो पूरा हो सके। वहीं इस कार्यक्रम में भाजपा नेता रवि अंडोत्रा , अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष देव राज ,नगरी मण्डल अध्यक्ष अर्पण वर्मा व अन्य मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment