Posts

Showing posts from March, 2024

डॉ. जितेंद्र सिंह को तीसरी बार टिकट मिलने पर नगरी में जश्न

Image
 डॉ. जितेंद्र सिंह को तीसरी बार टिकट मिलने पर नगरी में जश्न समर्थकों ने कहा - विकास के नाम पर बनी पहचान कठुआ/ नगरी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा  केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह को कठुआ उधमपुर डोडा लोकसभा क्षेत्र से तीसरी बार चुनावी मैदान में उतारने की घोषणा के बाद उनके समर्थक हर तरफ ढ़ोल नगाड़ों के साथ खुशी मना रहे हैं और भाजपा शीर्ष नेतृत्व का शुक्रिया अदा कर रहें हैं।इसी क्रम में नगरी में भाजपा समर्थकों ने ढोल बजाकर और मिठाईयां बांट कर डॉ जितेंद सिंह के नाम की घोषणा का जश्न मनाया और उन्हें विकासपुरुष करार देते हुए कठुआ क्षेत्र के लिए विकास का मसीहा बताया। भाजपा नेता जनक भारती ने बताया कि केंद्रीय राज्यमंत्री और पीएमओ में बैठे डॉ जितेंद सिंह ने कठुआ के लोगों के लिए वो सब कर दिखाया जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल था। उन्होंने बताया कि आज कठुआ में मेडिकल कॉलेज , बॉयोटेक पार्क जैसे अनेकों संस्थान बने हुए हैं और कुछ बनने जा रहें हैं जिसका श्रेय सिर्फ और सिर्फ केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह को जाता है। वहीं उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व पर बढ़चढ़कर ...

नगरी में चोरों ने इलेक्ट्रोनिक शोरूम में लगाई सेंध

Image
 नगरी में चोरों ने इलेक्ट्रोनिक शोरूम में लगाई सेंध ,स्मार्टफोन , स्पीकर्स सहित अन्य सामान चोरी कठुआ / नगरी। नगरी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत पड़ते नगरी मोड़ में चोरों ने बीती रात एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में सेंध लगाई और कुछ स्मार्टफोन सहित अन्य सामान लेकर रफू चक्कर हो गए। शिकायतकर्ता सन्नी कुमार ने बताया कि उन्होंने जब सुबह दुकान खोली तो वहां पर सामान बिखरा हुआ पाया जिसके बाद उन्होंने देखा कि शोरूम की पिछली दीवार तोड़ी गयी है जिससे सामान बाहर फेंक कर ले जाया गया है और इसकी सूचना उन्होंने नगरी पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस टीम प्रमुख व नगरी चौकी प्रभारी आशीष शर्मा ने बताया कि उन्हें सुबह शिकायत मिली कि एक शोरूम में चोरी हुई है जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर छानबीन कर रही है जिसमें सामने आया है कि चोरों ने बीती रात ही चोरी की घटना को अंजाम दिया है जिसमें उन्होंने पिछली दीवार तोड़कर शोरूम से कुछ स्मार्टफोन , सिंपल मोबाइल ,इंडक्शन हीटर्स ,हेडफोन व अन्य कुछ सामान लेकर फरार हुए हैं। इसके साथ उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और चोरों की तलाश जारी हैं वहीं दुकान के मा...

महाजन बिरदारी के देवस्थान में चोरी , चांदी के नाग देवता भी ले गए चोर

Image
 महाजन बिरदारी के देवस्थान में चोरी , चांदी के नाग देवता भी ले गए चोर चोरी की जानकारी देते हुए देवस्थान के पुजारी  कठुआ/नगरी। कठुआ के चन्नग्रां स्थित महाजन बिरादरी के देवस्थान में बीती रात चोरों ने सेंध लगाई और वहां से दाती सत्यावती के मंदिर से दान पात्र और चांदी के नाग देवता भी ले गए। जानकारी देते हुए देवस्थान के पुजारी मोहन लाल शर्मा ने बताया कि वह सुबह जब उठे तो उन्होंने मन्दिर का दरवाजा खुला देखा जिसके बाद उन्होंने अंदर देखा तो उन्हें माता के समक्ष रखा हुआ दान पात्र नहीं मिला और साथ ही मन्दिर परिसर में बनाये गए नाग देवता के मंदिर से चांदी के नाग देवता भी गायब थे और उन्होंने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने मन्दिर परिसर में देखा कि मंदिर के पीछे की खिड़की टूटी हुई मिली। वहीं पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।  चोरी करते हुए सीसीटीवी में कैद हुए चोर की तस्वीर सीसीटीवी में चोर का चेहरा आया सामने , तीन लोगों शामिल। वहीं जब मामले में छानबीन करते हुए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया तो सामने आया कि चोरों ने बीती रात दस बजे के करीब चोर...

नगरी के जरमाल में बांटी गयी जितेंद्र सिंह द्वारा भेजी गई होम मेडिकल किट

Image
 नगरी के जरमाल में बांटी गयी जितेंद्र सिंह द्वारा भेजी गई होम मेडिकल किट कठुआ/ नगरी। नगरी पुलिस पोस्ट के क्षेत्र के अंतर्गत पड़ती पंचायत ऐरवां के जरमाल में भाजपा नेता जनक भारती ने केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह द्वारा भेजी गई मेडिकल किटें बांटी जिसमें ग्राम के लोगों ने हिस्सा लिया।आयोजित कार्यक्रम में जनक भारती ने बताया कि कठुआ उधमपुर डोडा लोकसभा क्षेत्र के सांसद व केंद्र में राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने अपने क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए हर परिवार के लिए मेडिकल किटें भेजी हैं जिन्हें अब हर गांव गांव जाकर बांटा जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि यह सब मोदी सरकार में संभव हो पाया है कि जम्मू कश्मीर के लोगों को पांच लाख का मुफ्त बीमा , जम्मू में एम्स , कठुआ में जीएमसी मिला है जिससे लोगों के स्वास्थ्य में लाभ होगा। उन्होंने बताया कि डॉ जितेंद सिंह ने अपने कार्यकाल में जो काम कठुआ के लोगों के लिए किए वो सराहनीय है और ऐसे काम आज तक किसी सांसद ने नहीं किये और अब जो मेडिकल किटें घर घर भेजी जा रहीं है वो अपने लोगों के स्वास्थ्य के प्रति उनकी चिंता को जाहिर करता है। वह...

नगरी पुलिस ने अवैध लकड़ी सहित ट्रैक्टर को पकड़ा

Image
 नगरी पुलिस ने अवैध लकड़ी सहित ट्रैक्टर को पकड़ा कठुआ/ नगरी। इलाके में गैर कानूनी गतिविधियों पर नकेल कसते हुए नगरी पुलिस ने गुरुवार देर शाम लकड़ी तस्करी कर रहे ट्रैक्टर को पकड़ा जो कि नगरी से फतेहपुर की तरफ जा रहा था। नगरी पुलिस पोस्ट इंचार्ज आशीष शर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम ने नगरी से फतेहपुर पंजाब लकड़ी ले जा रहे ट्रैक्टर को रोका जो कि पूछताछ के दौरान कोई भी अनुमति सम्बंधी दस्तावेज पेश नहीं कर पाया जिसके बाद पुलिस ने उक्त ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। चौकी प्रभारी ने बताया की एसएसपी कठुआ शिवदीप सिंह जम्वाल के दिशानिर्देश अनुसार नगरी पुलिस लगातार समाज को अपराध मुक्त बनाने में लगी हुई है और लोगो से अपील है कि वे अपने आस पास की गतिविधियों पर नजर रखे और कोई भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि नजर आती है तो वे तुरंत पुलिस को उसकी सूचना दे।

Voter Literacy Club of GDC, Marheen, organized a Pledge Ceremony

Image
Voter Literacy Club of GDC, Marheen, organized a Pledge Ceremony Kathua :  Voter Literacy Club of GDC, Marheen, organized a Pledge Ceremony to encourage the students towards their right to cast their vote under the campaign organized by Govt. of India, Ministry of Youth Affairs & Sports on the theme “Mera Pehla Vote Desh ki Aur”. All the students as well as the faculty members participated whole heartedly in the pledge ceremony and they assured that they will definitely cast their vote without any fail as it is their fundamental right. The programme was organized under the patronage of the worthy Principal of the college Prof. (Dr.) Anupama Gupta, who also took pledge and encourage the students to follow the instructions and the guidelines mentioned in the pledge by participating in the upcoming Lok Sabha Election with full enthusiasm by casting their vote to the suitable candidate who is capable of making our country more powerful and to make our motherland, the real epitome o...

Kathua: ADM imposes ₹5.35 lac fine on erring traders for violations under FSS Act, 2006

Violations includes selling misbranded and substandard food items_ Kathua:  In a noteworthy development, Ranjeet Singh, the Adjudicating Officer and Additional District Magistrate of Kathua, has taken robust measures against Food Business Operators (FBOs) for violating the Food Safety and Standards Act-2006. The Court imposed a substantial fine of Rs 5.35 lakh on multiple manufacturers, wholesale dealers, and retailers across Bani, Basohli, and Kathua blocks—marking the highest recorded penalties in the district. The fines were issued in response to contraventions of the provisions of the Food Safety and Standards Act-2006 by traders in the specified areas.  Emphasizing the significance of complying with legal regulations in the food industry, the ADM, acting as the Adjudicating Officer, issued stern warnings to erring FBOs. He urged them to adhere to the Food Safety and Standards Act and its associated rules, cautioning that future non-compliance would result in more severe c...

पशु पालन विभाग की पहल ,सेना के साथ मिलकर लखनपुर में आवारा कुत्तों को लगाए एन्टी रैबीज इंजेक्शन्स

Image
 पशु पालन विभाग की पहल ,सेना के साथ मिलकर लखनपुर में आवारा कुत्तों को लगाए एन्टी रैबीज इंजेक्शन्स कठुआ / लखनपुर। पशुपालन विभाग कठुआ ने भारतीय सेना के लखनपुर स्टेशन के साथ मिलकर इलाके के आवारा कुत्तों को एन्टी रैबीज वैक्सीनेशन कैम्प का आयोजन किया जिसमें कुत्तों को एन्टी रैबीज इंजेक्शन्स लगाए गए।सेना और पशुपालन विभाग कठुआ द्वारा आयोजित शिविर में पशुपालन विभाग की तरफ से डॉक्टरों की टीम ने वहां पर कुत्तों को टीकाकरण किया। जानकारी देते हुए विभाग के जिला अधिकारी युगल किशोर गुप्ता ने बताया की सेना की तरफ से उन्हें जानकारी दी गयी थी कि इलाके में आवारा कुत्तों की तादाद ज्यादा हो गयी है और स्थानीय लोगों को खतरा है कि अगर कुत्तों ने किसी को काट लिया तो उभे समस्या हो जाएगी जिसे लेकर सेना ने अपने मिलिट्री क्षेत्र में शिविर का आयोजन करवाया गया है और विबहग का प्रयास रहेगा कि ऐसे शिविर का अलग अलग जगह आयोजन करवाया जाए ताकि आवारा कुत्तों के काट लेने से किसी को कोई समस्या न हो।

बरनोटी में भाजपा ने लोकसभा चुनावों के कार्यालय का किया शुभारंभ

Image
 बरनोटी में भाजपा ने लोकसभा चुनावों के कार्यालय का किया शुभारंभ कठुआ। लोकसभा चुनावो की सुगबुगाहट तेज होते ही भाजपा ने मैदान में तैयारियां शुरू कर दी है जिसमें भाजपा अब हर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी दफ्तर खोल रही है। इसी क्रम में जिला अध्यक्ष गोपाल महाजन ने शुक्रवार को जसरोटा विधानसभा क्षेत्र के बरनोटी में विधानसभा कार्यालय का शुभारंभ किया।चुनाव संयोजक व पूर्व सरपंच बिक्की शर्मा की अगुवाई में खोले गए चुनावी कार्यालय का शुभारंभ करते हुए गोपाल महाजन ने बताया कि भाजपा का हर कार्यकर्ता चुनावों के लिए हमेशा तैयार रहता है और इस लोकसभा चुनाव में भाजपा का हर कार्यकर्ता अपने उम्मीदवार को विजयी बनाने के लिए काम करेगा। वहीं चुनाव संयोजक बिक्की शर्मा ने बताया कि भाजपा ने इन चुनावों में हर विधानसभा क्षेत्र में कार्यालय खोला है जहां से सभी चुनावों का संचालन किया जाएगा । इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि इस बार भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत से जीत की हैट्रिक मारेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर इस देश का नेतृत्व करेंगे और देश को विकास की राह पर आगे लेकर जाएंगे।

अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि के साथ मनाया गया बसपा नेता स्वर्गीय सोमराज मजोत्रा का जन्मदिन

Image
 अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि के साथ मनाया गया बसपा नेता स्वर्गीय सोमराज मजोत्रा का जन्मदिन कठुआ। बहुजन समाज पार्टी ने शनिवार को नगरी के जखबड़ में  दिवंगत नेता सोमराज मजोत्रा की जन्म जयंती पर उन्हें अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि देकर याद किया। डीडीसी नगरी संदीप मजोत्रा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बसपा के दिग्गज नेता व पूर्व राज्यसभा सांसद राजा राम विशेष रूप से उपस्थित रहे जिन्होंने दिवंगत नेता सोमराज मजोत्रा की जीवनी और बसपा में उनके योगदान पर रोशनी डालते हुए उन्हें नम आंखों से याद किया। स्वर्गीय सोमराज मजोत्रा को याद करते हुए उन्होंने कहा कि सोमराज मजोत्रा ने बसपा को प्रदेश में बहुत मजबूत किया और हमेशा बसपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाया।इतना ही नहीं उनका अपने क्षेत्र के लोगों के प्रति अटूट प्रेम व लगाव था और उन्होंने हमेशा बेसहारा ,गरीब और जरूरतमंद समाज का साथ दिया और उनके साथ हो रहे हर भेदभाव के खिलाफ आवाज बुलंद की। वहीं बसपा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन राणा ने उन्हें याद करते हुए बताया कि उन्होंने बसपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पार्टी को हर जिले हर गांव और हर क्षेत्र में मजबूत कि...

डॉ जितेंद सिंह को तीसरी बार मिली टिकट ,समर्थकों ने लखनपुर में जताई खुशी

Image
 डॉ जितेंद सिंह को तीसरी बार मिली टिकट ,समर्थकों ने लखनपुर में जताई खुशी कहा बम्पर वोटों के साथ लगेगी हैट्रिक लखनपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा  कठुआ उधमपुर डोडा लोकसभा सीट से केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ जितेंद सिंह को तीसरी बार चुनावी मैदान में उतारने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के प्रवेशद्वार लखनपुर में ढोल नगाड़े और आतिशबाजी कर खुशी मनाई। भाजपा नेता जनक भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व जो फैसला लिया है वो केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ जितेंद सिंह के दस वर्ष के कार्यकाल को मध्यनजर रखते हुए लिया है और जो विकास डॉ जितेंद सिंह ने इन दस वर्षों में किया है वो जम्मू कश्मीर और कठुआ क्षेत्र का स्वर्णिम काल है जिसमे हर तरफ विकास के नए आयाम है और अब इन चुनावों के बाद विकास की यह रफ्तार और तेज होगी। वहीं पूर्व सरपंच बिक्की शर्मा ने भाजपा पटलीमेंट्री बोर्ड का आभार प्रकट करते हुए खुशी जताई और बताया कि उन्हें बहुत खुशी है कि मौजूदा सांसद को ही तीसरी बार भी जनता की सेवा का मौका दिया गया है और यह खुशी के पल है कि अब डॉ जितेंद सिंह तीसरी बार जीत की हैट्रिक लगाएंगे और जम्मू ...