डॉ जितेंद सिंह को तीसरी बार मिली टिकट ,समर्थकों ने लखनपुर में जताई खुशी
डॉ जितेंद सिंह को तीसरी बार मिली टिकट ,समर्थकों ने लखनपुर में जताई खुशी कहा बम्पर वोटों के साथ लगेगी हैट्रिक लखनपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा कठुआ उधमपुर डोडा लोकसभा सीट से केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ जितेंद सिंह को तीसरी बार चुनावी मैदान में उतारने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के प्रवेशद्वार लखनपुर में ढोल नगाड़े और आतिशबाजी कर खुशी मनाई। भाजपा नेता जनक भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व जो फैसला लिया है वो केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ जितेंद सिंह के दस वर्ष के कार्यकाल को मध्यनजर रखते हुए लिया है और जो विकास डॉ जितेंद सिंह ने इन दस वर्षों में किया है वो जम्मू कश्मीर और कठुआ क्षेत्र का स्वर्णिम काल है जिसमे हर तरफ विकास के नए आयाम है और अब इन चुनावों के बाद विकास की यह रफ्तार और तेज होगी। वहीं पूर्व सरपंच बिक्की शर्मा ने भाजपा पटलीमेंट्री बोर्ड का आभार प्रकट करते हुए खुशी जताई और बताया कि उन्हें बहुत खुशी है कि मौजूदा सांसद को ही तीसरी बार भी जनता की सेवा का मौका दिया गया है और यह खुशी के पल है कि अब डॉ जितेंद सिंह तीसरी बार जीत की हैट्रिक लगाएंगे और जम्मू ...