पशु पालन विभाग की पहल ,सेना के साथ मिलकर लखनपुर में आवारा कुत्तों को लगाए एन्टी रैबीज इंजेक्शन्स

 पशु पालन विभाग की पहल ,सेना के साथ मिलकर लखनपुर में आवारा कुत्तों को लगाए एन्टी रैबीज इंजेक्शन्स



कठुआ / लखनपुर। पशुपालन विभाग कठुआ ने भारतीय सेना के लखनपुर स्टेशन के साथ मिलकर इलाके के आवारा कुत्तों को एन्टी रैबीज वैक्सीनेशन कैम्प का आयोजन किया जिसमें कुत्तों को एन्टी रैबीज इंजेक्शन्स लगाए गए।सेना और पशुपालन विभाग कठुआ द्वारा आयोजित शिविर में पशुपालन विभाग की तरफ से डॉक्टरों की टीम ने वहां पर कुत्तों को टीकाकरण किया। जानकारी देते हुए विभाग के जिला अधिकारी युगल किशोर गुप्ता ने बताया की सेना की तरफ से उन्हें जानकारी दी गयी थी कि इलाके में आवारा कुत्तों की तादाद ज्यादा हो गयी है और स्थानीय लोगों को खतरा है कि अगर कुत्तों ने किसी को काट लिया तो उभे समस्या हो जाएगी जिसे लेकर सेना ने अपने मिलिट्री क्षेत्र में शिविर का आयोजन करवाया गया है और विबहग का प्रयास रहेगा कि ऐसे शिविर का अलग अलग जगह आयोजन करवाया जाए ताकि आवारा कुत्तों के काट लेने से किसी को कोई समस्या न हो।

Comments

Popular posts from this blog

नगरी के जरमाल में बांटी गयी जितेंद्र सिंह द्वारा भेजी गई होम मेडिकल किट

डॉ जितेंद सिंह को तीसरी बार मिली टिकट ,समर्थकों ने लखनपुर में जताई खुशी