नगरी के जरमाल में बांटी गयी जितेंद्र सिंह द्वारा भेजी गई होम मेडिकल किट
नगरी के जरमाल में बांटी गयी जितेंद्र सिंह द्वारा भेजी गई होम मेडिकल किट
कठुआ/ नगरी। नगरी पुलिस पोस्ट के क्षेत्र के अंतर्गत पड़ती पंचायत ऐरवां के जरमाल में भाजपा नेता जनक भारती ने केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह द्वारा भेजी गई मेडिकल किटें बांटी जिसमें ग्राम के लोगों ने हिस्सा लिया।आयोजित कार्यक्रम में जनक भारती ने बताया कि कठुआ उधमपुर डोडा लोकसभा क्षेत्र के सांसद व केंद्र में राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने अपने क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए हर परिवार के लिए मेडिकल किटें भेजी हैं जिन्हें अब हर गांव गांव जाकर बांटा जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि यह सब मोदी सरकार में संभव हो पाया है कि जम्मू कश्मीर के लोगों को पांच लाख का मुफ्त बीमा , जम्मू में एम्स , कठुआ में जीएमसी मिला है जिससे लोगों के स्वास्थ्य में लाभ होगा। उन्होंने बताया कि डॉ जितेंद सिंह ने अपने कार्यकाल में जो काम कठुआ के लोगों के लिए किए वो सराहनीय है और ऐसे काम आज तक किसी सांसद ने नहीं किये और अब जो मेडिकल किटें घर घर भेजी जा रहीं है वो अपने लोगों के स्वास्थ्य के प्रति उनकी चिंता को जाहिर करता है। वहीं उन्होंने बताया कि मोदी सरकार ने आज हर गरीब को मुफ्त राशन ,पक्का मकान और स्वास्थ्य बीमा दिया है ताकि कोई भी बिना घर , बिना खाने और बिना इलाज के न रहे। वहीं कार्यक्रम के दौरान लोगों ने भी मोदी सरकार की योजनाओं का आभार प्रकट करते हुए खुद को सौभाग्यशाली बताया और आगामी चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर देश का नेतृत्व करते हुए देखने की चाह जताई। वहीं कार्यक्रम के दौरान नगरी मण्डल के अध्यक्ष अर्पण वर्मा ,युवा नेता अनुज भारती व अन्य मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment