नगरी में चोरों ने इलेक्ट्रोनिक शोरूम में लगाई सेंध
नगरी में चोरों ने इलेक्ट्रोनिक शोरूम में लगाई सेंध ,स्मार्टफोन , स्पीकर्स सहित अन्य सामान चोरी
कठुआ / नगरी। नगरी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत पड़ते नगरी मोड़ में चोरों ने बीती रात एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में सेंध लगाई और कुछ स्मार्टफोन सहित अन्य सामान लेकर रफू चक्कर हो गए। शिकायतकर्ता सन्नी कुमार ने बताया कि उन्होंने जब सुबह दुकान खोली तो वहां पर सामान बिखरा हुआ पाया जिसके बाद उन्होंने देखा कि शोरूम की पिछली दीवार तोड़ी गयी है जिससे सामान बाहर फेंक कर ले जाया गया है और इसकी सूचना उन्होंने नगरी पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस टीम प्रमुख व नगरी चौकी प्रभारी आशीष शर्मा ने बताया कि उन्हें सुबह शिकायत मिली कि एक शोरूम में चोरी हुई है जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर छानबीन कर रही है जिसमें सामने आया है कि चोरों ने बीती रात ही चोरी की घटना को अंजाम दिया है जिसमें उन्होंने पिछली दीवार तोड़कर शोरूम से कुछ स्मार्टफोन , सिंपल मोबाइल ,इंडक्शन हीटर्स ,हेडफोन व अन्य कुछ सामान लेकर फरार हुए हैं। इसके साथ उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और चोरों की तलाश जारी हैं वहीं दुकान के मालिक सन्नी कुमार ने बताया कि इलाके में चोरों के हौंसले लगातार बुलन्द हो रहे हैं और आये दिन चोरी की वारदातों की खबर सामने आ रही है जिससे यह साबित होता है कि शहर में चोरों को अब पुलिस का कोई डर नहीं रहा जिसके बाद वे अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी सरेआम चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।वहीं उन्होंने मांग की है कि पुलिस जल्द से जल्द चोरों को पकड़े और उनपर सख्त कार्रवाई करे। वहीं एक अन्य स्थानीय नागरिक ने बताया कि इलाके में चिट्टे का प्रकोप भी लगातार बढ़ता जा रहा है और नगरी में अब रोजाना नए नए चेहरे को देखने को मिल रहे हैं जिनपर किसी किसी की कोई नजर नहीं है जिसके चलते चोर अब खुलेआम घूम रहे हैं और लगातार चोरियां कर रहे हैं।

Comments
Post a Comment