नगरी पुलिस ने अवैध लकड़ी सहित ट्रैक्टर को पकड़ा
नगरी पुलिस ने अवैध लकड़ी सहित ट्रैक्टर को पकड़ा
कठुआ/ नगरी। इलाके में गैर कानूनी गतिविधियों पर नकेल कसते हुए नगरी पुलिस ने गुरुवार देर शाम लकड़ी तस्करी कर रहे ट्रैक्टर को पकड़ा जो कि नगरी से फतेहपुर की तरफ जा रहा था। नगरी पुलिस पोस्ट इंचार्ज आशीष शर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम ने नगरी से फतेहपुर पंजाब लकड़ी ले जा रहे ट्रैक्टर को रोका जो कि पूछताछ के दौरान कोई भी अनुमति सम्बंधी दस्तावेज पेश नहीं कर पाया जिसके बाद पुलिस ने उक्त ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। चौकी प्रभारी ने बताया की एसएसपी कठुआ शिवदीप सिंह जम्वाल के दिशानिर्देश अनुसार नगरी पुलिस लगातार समाज को अपराध मुक्त बनाने में लगी हुई है और लोगो से अपील है कि वे अपने आस पास की गतिविधियों पर नजर रखे और कोई भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि नजर आती है तो वे तुरंत पुलिस को उसकी सूचना दे।

Comments
Post a Comment