महाजन बिरदारी के देवस्थान में चोरी , चांदी के नाग देवता भी ले गए चोर

 महाजन बिरदारी के देवस्थान में चोरी , चांदी के नाग देवता भी ले गए चोर

चोरी की जानकारी देते हुए देवस्थान के पुजारी 


कठुआ/नगरी। कठुआ के चन्नग्रां स्थित महाजन बिरादरी के देवस्थान में बीती रात चोरों ने सेंध लगाई और वहां से दाती सत्यावती के मंदिर से दान पात्र और चांदी के नाग देवता भी ले गए। जानकारी देते हुए देवस्थान के पुजारी मोहन लाल शर्मा ने बताया कि वह सुबह जब उठे तो उन्होंने मन्दिर का दरवाजा खुला देखा जिसके बाद उन्होंने अंदर देखा तो उन्हें माता के समक्ष रखा हुआ दान पात्र नहीं मिला और साथ ही मन्दिर परिसर में बनाये गए नाग देवता के मंदिर से चांदी के नाग देवता भी गायब थे और उन्होंने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने मन्दिर परिसर में देखा कि मंदिर के पीछे की खिड़की टूटी हुई मिली। वहीं पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। 

चोरी करते हुए सीसीटीवी में कैद हुए चोर की तस्वीर


सीसीटीवी में चोर का चेहरा आया सामने , तीन लोगों शामिल।

वहीं जब मामले में छानबीन करते हुए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया तो सामने आया कि चोरों ने बीती रात दस बजे के करीब चोरी को अंजाम दिया जिसमें तीन युवक मन्दिर में दिखाई दे रहें हैं और एक युवक ने मंदिर में दाती सत्यावती के समक्ष रखे हुए दान पात्र को उठाया और उसे बाहर ले गया जबकि एक अन्य कैमेरा में चोर बजरंगबली की प्रतिमा के पास हाथ साफ करते नजर आ रहें हैं। पुजारी ने यह भी बताया कि क्षेत्र में चोरों के हौंसले लागतार बढ़ते जा रहे हैं और अगर पुलिस ने इस संदर्भ में सख्त कदम नहीं उठाया तो भविष्य में ऐसी वारदातों में इजाफा होगा।

Comments

Popular posts from this blog

पशु पालन विभाग की पहल ,सेना के साथ मिलकर लखनपुर में आवारा कुत्तों को लगाए एन्टी रैबीज इंजेक्शन्स

नगरी के जरमाल में बांटी गयी जितेंद्र सिंह द्वारा भेजी गई होम मेडिकल किट

डॉ जितेंद सिंह को तीसरी बार मिली टिकट ,समर्थकों ने लखनपुर में जताई खुशी