अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि के साथ मनाया गया बसपा नेता स्वर्गीय सोमराज मजोत्रा का जन्मदिन

 अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि के साथ मनाया गया बसपा नेता स्वर्गीय सोमराज मजोत्रा का जन्मदिन



कठुआ। बहुजन समाज पार्टी ने शनिवार को नगरी के जखबड़ में  दिवंगत नेता सोमराज मजोत्रा की जन्म जयंती पर उन्हें अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि देकर याद किया। डीडीसी नगरी संदीप मजोत्रा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बसपा के दिग्गज नेता व पूर्व राज्यसभा सांसद राजा राम विशेष रूप से उपस्थित रहे जिन्होंने दिवंगत नेता सोमराज मजोत्रा की जीवनी और बसपा में उनके योगदान पर रोशनी डालते हुए उन्हें नम आंखों से याद किया। स्वर्गीय सोमराज मजोत्रा को याद करते हुए उन्होंने कहा कि सोमराज मजोत्रा ने बसपा को प्रदेश में बहुत मजबूत किया और हमेशा बसपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाया।इतना ही नहीं उनका अपने क्षेत्र के लोगों के प्रति अटूट प्रेम व लगाव था और उन्होंने हमेशा बेसहारा ,गरीब और जरूरतमंद समाज का साथ दिया और उनके साथ हो रहे हर भेदभाव के खिलाफ आवाज बुलंद की। वहीं बसपा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन राणा ने उन्हें याद करते हुए बताया कि उन्होंने बसपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पार्टी को हर जिले हर गांव और हर क्षेत्र में मजबूत किया और हर समाज का साथ देते हुए उन्हें अपने साथ आगे बढ़ाया।उन्होंने बताया कि सोमराज मजोत्रा के बतौर प्रदेश अध्यक्ष के कार्यकाल में बसपा ने प्रदेश में मजबूती हासिल की और हमेशा जनहित में कार्य किये। वहीं बसपा महासचिव और स्वर्गीय सोमराज मजोत्रा के बेटे अपने पिता और जननेता को याद करते हुए भावुक हो गए और उन्होंने बताया कि उनके पिता ने कठुआ जिला में हर गरीब और बेसहारा का साथ दिया और उन्होंने कभी भी मौके की राजनीति न करते हुए सभी लोगों का साथ दिया ।उन्होंने बताया कि उनके पिता व बसपा के दिग्गज नेता ने जो प्रेम और विश्वास लोगों के दिलों में अपनी प्रति बनाया है वे उसे हमेशा बरकरार रखेंगे और हमेशा उनके बताए रास्ते पर ही चलेंगे। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि जो लोककल्याण व जनहित के मंत्र उनके पिता ने उनके परिवार को दिया है उसके लिए वे हमेशा कार्यरत रहेंगे और अपनी अंतिम सांस तक लोगों की सेवा में लगे रहेंगे। वहीं अपने पिता के वचनों को अपनी ताकत करार देते हुए डीडीसी नगरी संदीप मजोत्रा ने बताया कि उनके पिता ने उन्हें हमेशा लोगों का साथ देने और बेसहारों का सहारा बनने की सीख दी है और वे हमेशा उनके विचारों को लेकर लोककल्याण की सेवा में लगे रहेंगे।वहीं कार्यक्रम के दौरान हजारों समर्थकों ने स्वर्गीय सोमराज मजोत्रा को पुष्पभेंट कर नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पार्टी के  प्रदेश महासचिव गुरबक्श ,शशि थापा व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पशु पालन विभाग की पहल ,सेना के साथ मिलकर लखनपुर में आवारा कुत्तों को लगाए एन्टी रैबीज इंजेक्शन्स

नगरी के जरमाल में बांटी गयी जितेंद्र सिंह द्वारा भेजी गई होम मेडिकल किट

डॉ जितेंद सिंह को तीसरी बार मिली टिकट ,समर्थकों ने लखनपुर में जताई खुशी