बरनोटी में भाजपा ने लोकसभा चुनावों के कार्यालय का किया शुभारंभ
बरनोटी में भाजपा ने लोकसभा चुनावों के कार्यालय का किया शुभारंभ
कठुआ। लोकसभा चुनावो की सुगबुगाहट तेज होते ही भाजपा ने मैदान में तैयारियां शुरू कर दी है जिसमें भाजपा अब हर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी दफ्तर खोल रही है। इसी क्रम में जिला अध्यक्ष गोपाल महाजन ने शुक्रवार को जसरोटा विधानसभा क्षेत्र के बरनोटी में विधानसभा कार्यालय का शुभारंभ किया।चुनाव संयोजक व पूर्व सरपंच बिक्की शर्मा की अगुवाई में खोले गए चुनावी कार्यालय का शुभारंभ करते हुए गोपाल महाजन ने बताया कि भाजपा का हर कार्यकर्ता चुनावों के लिए हमेशा तैयार रहता है और इस लोकसभा चुनाव में भाजपा का हर कार्यकर्ता अपने उम्मीदवार को विजयी बनाने के लिए काम करेगा। वहीं चुनाव संयोजक बिक्की शर्मा ने बताया कि भाजपा ने इन चुनावों में हर विधानसभा क्षेत्र में कार्यालय खोला है जहां से सभी चुनावों का संचालन किया जाएगा । इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि इस बार भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत से जीत की हैट्रिक मारेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर इस देश का नेतृत्व करेंगे और देश को विकास की राह पर आगे लेकर जाएंगे।

Comments
Post a Comment